आकाशवाणी एम आई रोड श्री शनिधाम पौष बड़ा महोत्सव चार जनवरी को

0
221
AIR MI Road Shri Shanidham Paush Big Festival on 4th January
AIR MI Road Shri Shanidham Paush Big Festival on 4th January

जयपुर। आकाशवाणी एम आई रोड श्री शनिधाम मंदिर पर चार जनवरी 2025 को पौष बड़ा महोत्सव मनाया जाएगा। पौष बडा महोत्सव में पूरे मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही शनि महाराज का तेलाभिषेक कर विशेष श्रृंगार कर फूल बंगले में विराजमान किया जाएगा। वहीं हनुमान जी महाराज के दूध ,दही से स्नान करवाने के पश्चात घी मे चौला चढ़ाया जाएगा। हनुमान जी को चौला चढाने के पश्चात शनि मंत्र व श्री हनुमंत नम का जाप किया जाएगा।

मंदिर महंत मगन गौड ने बताया कि श्री शनिधाम मंदिर आकाशवाणी एम आई रोड पर चार जनवरी 2025 को पौष बड़ा महोत्सव में मंदिर प्रंगाण में बाबा की झांकी सजाई जाएगी। जिसमें महाआरती के बाद भक्त बाबा के दर्शन कर पाएंगे। हनुमान जी महाराज एवं शनि महाराज को पौष बडों का भोग अर्पित किया जाएगा। जिसके पश्चात भक्तों को प्रसादी वितरण की जाएगी। जिसमें हजारों लोग पौष बड़ा प्रसादी पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here