धरने पर प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी जयपुरिया अस्पताल में भर्ती

0
294

जयपुर। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास,संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत का धरना छठे दिन भी जारी रहा । महिलाओं ने कार्यालय मे झाड़ू लगाकर और विभागीय अधिकारियों से भीख मांग कर रोष व्यक्त किया । तथा एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से वार्ता की गई परंतु वार्ता में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला जिससे नाराज़ होकर उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो हम आंदोलन व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

उपाध्यक्ष गरिमा राजावत ने बताया कि वार्ता में मंत्री ने बोला की अभी तो सरकार को वर्ष हुआ है चार साल बाकी है आपकी मांगों पर विचार किया जाएगा और एक मुश्त राशि के लिए बोला तो बोले की वो सरकार तो पागल थी जिसने घोषणा कर दी।

धरने पर प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला शर्मा की तबीयत खराब होने पर जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण धरना अभी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here