माघी पूर्णिमा पर ठाकुर जी का होगा धवल श्रृंगार

0
193

जयपुर। माघ पूर्णिमा पर गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक कर चटख सफेद रंग की नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। सफेद फूलों और आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। माघ पूर्णिमा पर बुधवार शाम को आराध्य गोविंददेवजी मंदिर के बाहर होली का डांडा पूजन किया जाएगा। गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में कई मंदिरों के संत-महंत मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूज्य गणपति के गाद भक्त प्रहलाद का पूजन करेंगे। चंग-ढप पर होली के गीत भी गाए जाएंगे।

सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री वैष्णव संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में माघ पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। ऋतु पुष्पों से मनोरम श्रृंगार कर सफेद व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। श्री सरस परिकर के आचार्यों द्वारा रचित पदों से ठाकुरजी को रिझाया जाएगा।

आज होगा त्रिवेणी जल का वितरण:

गोविंद देवजी मंदिर के सत्संग भवन में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम का जल वितरण किया जाएगा। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इससे पूर्व तीन बार जल वितरण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here