गड्डा खोदकर मानव भ्रूण दफनाया : पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ किया मामला दर्ज

0
170
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में गड्ढा खोदकर मानव भ्रूण को दफनाने का मामला सामने आया है। श्वानों के गड्ढा खोदने पर भ्रूण दफनाने का पता चला। आखिर पुलिस की निगरानी के बाद एसडीएम की मौजदूगी में खुदाई कर दफनाए भ्रूण को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भू्रण के शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

जांच अधिकारी एसआई हरवंश सिंह ने बताया कि नाई की थड़ी स्थित बरकत नगर के खाली प्लाट में मानव भ्रूण को दफनाया गया था। खाली प्लॉट में भौंकते हुए श्वानों ने एक ही जगह पर खोद रहे थे। शक होने पर स्थानीय लोगों ने श्वानों को भगाकर खुदाई करने वाली जगह को देखा। तेज गंध उठने पर खाली प्लॉट में कुछ दफनाए गए होने का पता चला। लोगों की सूचना पर पुलिस की मौके पर पहुंची। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में गड्ढा खोदकर कुछ दफनाए होने का पता चला।

पुलिस अफसरों को बताने पर चेतक को मौके पर तैनात किया गया। एसडीएम आमेर को घटना के बारे में सूचित किया गया। इसके बाद एसडीएम आमेर की मौजूदगी में गड्ढा खोदा गया। वीडियोग्राफी कर करीब आधा फीट गहराई में दफनाए गए मानव भ्रूण को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि भ्रूण करीब 2-3 महीने है और पूर्ण विकसित नहीं हो सकता था। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here