मानसरोवर में निकाली अश्लीलता निवारण रैली

0
329
Anti-obscenity rally taken out in Mansarovar
Anti-obscenity rally taken out in Mansarovar

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से मानसरोवर के सिटी पार्क से किरण पथ स्थित गायत्री वेदना निवारण केन्द्र तक अश्लीलता निवारण रैली निकाली गई। सौ से अधिक गायत्री परिजनों ने हाथ में नशा मुक्ति और अश्लीलता निवारण से जुड़े नारे लिखी तख्ती थाम रखी थी। लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब के प्रतीक बने दानवों की स्वरूप झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। नशे के दानवों ने हर तरह के नशों से दूर रहने की प्रेरणा दी। प्रज्ञा गीतों और संस्कृति का प्रहलाद बचाना है अश्लीलता का दैत्य जलाना है…जैसे नारों के साथ रैली किरण पथ स्थित गायत्री वेदना निवारण केन्द्र पहुंची।

यहां जयकारों के साथ अश्लील साहित्य और नशे की सामग्री का दहन किया गया। इसके बाद फूलों की होली भी खेली गई। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणि शंकर चौधरी, गायत्री परिवार जयपुर जिला समन्वयक केदार शर्मा, गायत्री शक्ति पीठ कालवाड़ के ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा, डॉ. महेश सैनी, भोजराज पारीक, बृजेश रावत, भक्तभूषण वर्मा, धर्मपाल चौधरी, राजेश अरोड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार होली को व्यसन मुक्ति और अश्लीलता निवारण दिवस के रूप में मनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here