अलजारिया और बिल्डस कैफे पर पुलिस का छापा, हुक्का पार्टी करते मिले युवक

0
147
Police raids hookah bar
Police raids hookah bar

जयपुर। राजधानी जयपुर में मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हुक्का बार पर शिकंजा कसते हुए दो कैफे पर छापा मारा है। पुलिस ने मालवीय नगर स्थित अलजारिया कैफे और बिल्डस कैफे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का और तंबाकूयुक्त फ्लेवर जब्त किए। साथ ही दो कैफे मैनेजरों को पकडा है।

डीसीपी (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मालवीय नगर थाना इलाके में गठित विशेष टीम ने इन अवैध गतिविधियों पर नज़र रखते हुए यह कार्रवाई की। अलजारिया कैफे में पुलिस को हुक्का और तंबाकूयुक्त फ्लेवर चिलम के साथ युवक धुएं के छल्ले उड़ाते मिले। मौके पर मौजूद कैफे मैनेजर अनुभव सिंह के पास लाइसेंस नहीं था। जिसके चलते पुलिस ने हुक्का, पाइप, चिलम और फ्लेवर जब्त कर लिए।

साथ ही हुक्का पी रहे युवक पर कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4/6 के तहत जुर्माना लगाया गया। इसी तरह बिल्डस कैफे में भी छापेमारी के दौरान पुलिस को हुक्का पार्टी चलती मिली। कैफे मैनेजर अभिषेक मीणा के पास भी आवश्यक लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने वहां से भी हुक्का, पाइप, चिलम और फ्लेवर जब्त कर लिए और हुक्का पी रहे युवक पर कोटपा अधिनियम की धारा 4/8 के तहत जुर्माना लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here