तीन साल से लंबित पदोन्नति का रास्ता खुला, 121 सहायक वनपाल बने वनपाल

0
38

जयपुर। राजस्थान वन विभाग में तीन साल से अधिक समय से लंबित सहायक वनपाल से वनपाल पद की पदोन्नति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई। बुधवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी ने 121 कार्मिकों को वनपाल पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए।

पूर्व में पदोन्नति में आ रही विसंगतियों के समाधान के लिए विभाग ने वनरक्षक से सहायक वनपाल और सहायक वनपाल से वनपाल पद की पदोन्नति प्रक्रिया को केन्द्रीयकृत करने का निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन और वन मंत्री संजय शर्मा के प्रयासों से 13 अगस्त 2026 को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में आवश्यक संशोधनों को मंजूरी दी गई। इसके बाद मंगलवार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी हुई और अगले ही दिन डीपीसी आयोजित कर पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए।

विभाग के अनुसार आगामी समय में चरणबद्ध तरीके से पिछली वर्षों की लंबित डीपीसी भी आयोजित की जाएंगी। इससे वन अधीनस्थ सेवा के करीब 700 कार्मिकों को पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ हुआ है। पदोन्नति आदेश जारी होने से कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here