जयपुर घूमने आएंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

0
718
US Vice President JD Vance
US Vice President JD Vance

जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की 22 से 23 अप्रैल को जयपुर आने की संभावना जताई जा रही है। जेडी वेंस जयपुर के जंतर-मंतर,आमेर फोर्ट सहित अन्य पर्यटन स्थल का दौरा प्रस्तावित है। जेडी वेंस के इस दौरे को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर अमेरिकी दूतावास के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुट गए है। बुधवार को अमेरिकी दूतावास व पुलिस अधिकारियों ने उपराष्ट्रीयपति जेडी वेंस के प्रस्तावित दौरे को लेकर आमेर फोर्ट का सुरक्षा जायजा लिया।

अमेरिकी दूतावासों ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाही करते हुए हुए आमेर फोर्ट के साथ आसपास के इलाकों का बड़ी बारीकी के साथ निरीक्षण किया। अमेरिका के उपराष्ट्रीपति जेडी वेंस के दौरे के सूचना मिलने के बाद आमेर महल प्रबंधक की ओर से भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। महल परिसर में साफ -सफाई के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है और आगंतुकों की आवाजाही को व्यवस्थित करने को लेकर तैयारियां चल रहीं है। इसी के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी सभी पहलुओं की बारीकी से नजर रख रहीं है।

आम पर्यटक बन पहुंचे अधिकारी

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के बीच हलचल तेज हो गई है और सभी हर एक पहलू पर बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने में जुट गए है। अमेरिकी दूतावस आम पर्यटक बनकर टिकट खरीद कर किले में प्रवेश कर रहे है और महल के अंदर सुरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा ले रहे है।

जयपुर एयरपोर्ट उतरे अमेरिका के विमान

अमेरिका के उपराष्ट्रीयपति के जयपुर आगमन की सूचना से सुरक्षा एजेंसियां हर पहलुओं पर बारीकी से नजर जमाए बैठी है। मंगलवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर अमेरिका का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर उतरा । शाम को एयरफोर्स के प्लेन ने वापसी उड़ान भरी। दूसरा सी-17 ग्लोबमास्टर बुधवार सुबह कतर से जयपुर पहुंचा और कुछ देर रुकने के बाद वो रवाना हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अमेरिकी मालवाहक विमान में कुछ सुरक्षा और तकनीकी उपकरण जयपुर लाए गए है। जिन्हे अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here