पोखर में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत

0
270

जयपुर/धौलपुर। धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह तीन बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं तीनों बच्चों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार थाना इलाके में हाईवे के समीप पोखर में शुक्रवार सुबह पांच बच्चे नहाने गए थे। जहां एक बच्चा गहराई में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में उसके दो साथी भी डूब गए। हालांकि बाकी दो बच्चे घबरा कर पोखर से बाहर आ गए। उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here