सूने मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
133

जयपुर। बिंदायका थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी किए गए गहने, कैश और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शहर में पिछले कई समय से चोरी की वारदात कर रहे हैं।

थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में सलमान खान (29) पुत्र बुन्दू खान निवासी बैरवों का पुरा रानोली करौली हाल गिरधारीपुरा करणी विहार और कौशल कुमार (21) पुत्र त्रिवेणी कमटी निवासी जेडीए कोलोनी गिरधारीपुरा को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने बिन्दायका के सुशांत लोक सिरसी नाडिया से सुने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करना ,श्री बालाजी नगर सिरसी नाडिया में दो अलग अलग मकानों से ताले तोडकर चोरी करना और खुशी सिटी बिंदायका में एक सुने मकान से फर्नीचर का काम करने के उपकरण चोरी करना कबूल किया है।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रकाश सक्सेना ने एक चोरी की रिपोर्ट थाने में दी। इसमें उसने बताया कि 13-14 अप्रैल को वह शादी में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान उनके घर प्लाट नम्बर बी-99 सुखीजा विहार गांधी पथ वेस्ट सिरसी में चोरी हो गई है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

चोर मकान का ताला तोड़ कर सोने की दो चूड़ियां, एक सोने का पेंडेंट, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की बेल चूड़ी, एक एचपी का भारत सरकार द्वारा जारी लैपटॉप ले गए। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर टीम बनाई गई।

टीम ने क्राइम सीन और आसपास के इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चैक किए। इससे पुलिस को कुछ लीड मिली। लीड पर काम करते हुए बदमाशों तक पहुंची। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here