चौथ महोत्सव पर होगा संगीतमय ब्रह्म दर्शनी का पाठ

0
223
Musical recitation of Brahma Darshini will be held on Chauth festival
Musical recitation of Brahma Darshini will be held on Chauth festival

जयपुर। श्री प्रेम प्रकाश पंथ के संस्थापक आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का मासिक जन्म दिवस सद्गुरु टेऊँराम चौथ, (मासिक जन्म दिवस) शनिवार को श्री अमरापुर स्थान, जयपुर में भक्ति भाव से मनाया जाएगा । इस अवसर पर सामूहिक प्रार्थना, सत्संग, सद्गुरु टेऊँराम महिमा गुणगान, गुरु प्रार्थनाष्टक, सोलह शिक्षाएं और धुनी आदि का आयोजन होगा।

सायकाल जन्म साखी, चालीसा का पाठ एवं संतो द्वारा संगीतमय ब्रह्मदर्शनी पाठ साहब होगा साथ ही सदगुरु टेऊँराम महिमा भजन सत्संग, सतनाम साक्षी महामंत्र का जाप, आरती , 56 भोग का थाल अर्पित किया जाएगा। श्री मंदिर एवं समाधि स्थल पर विशेष ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा एवं मुख्य द्वार पर रंगोली सजाई जाएगी। इस अवसर पर भक्तों को प्रसाद, शर्बत, छाछ आदि वितरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here