जवाहर कला केन्द्र में रंगरीत महोत्सव प्रदर्शनी आज

0
344

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से रंगरीत कला संस्थान के सहयोग से आयोजित रंगरीत कला महोत्सव में राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पारंपरिक चित्रकार अपनी कल्पनाओं को साकार कर रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत शनिवार से विशिष्ट प्रदर्शनी की शुरुआत होने जा रही है।

प्रदेश की माननीय उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी अलंकार दीर्घा में दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन करेंगी। प्रदर्शनी में कला गुरु गोविन्द रामदेव और वैदिक चित्रकार रामू रामदेव द्वारा बनाए गए चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। 50 से अधिक पेंटिंग्स में दुर्गा सप्तशती, रामायण और विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का मनोरम चित्रण देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here