जयपुर। पहलगाव में भारतीय निर्दोश लोगों की हत्या के बाद उपजे युद्ध में हमारे भारत देश की तीनों जाबांज फौजों के वीर सैनिकों के सम्मान में गुरुवार को सर्व धर्म और सभी संगठनों के तत्वावधान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को प्रात 10 बजे अल्बर्ट हॉल,रामनिवास बाग से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी और जौहरी बाजार होते विभिन्न मार्गो से गुजरने के बाद बड़ी चौपड़ पर तिरंगा यात्रा का समापन होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शार्म सहित कई गणमान्य लोग शामिल होगे।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष ,हवामहल विधान सभा चिमन लाल सैनी ने बताया कि गुरुवार को निकलने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में सर्व समाज व विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे। सर्व समाज व विभिन्न संगठनों के लोगों के द्वारा दिए गए एक घंटे की सहभागिता राष्ट्र का गौर व बढ़ाएंगी। देश के बॉर्डर पर हमारे परिवार और हमारी रक्षा के लिए खड़ा वीर सैनिक अपनी जिंदगी दांव पर लगाने में और उत्साह के साथ दुश्मनों की गोली और मिसाइलों के सामने खड़ा होगा।