जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी से छह लोग घायल

0
173

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और फिर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। इस पथराव में छह लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। दूसरे पक्ष पर गुंडे बुलाकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव करते हुए कुछ लोगों को डिटेन कर थाने लाया गया।

पुलिस के अनुसार घटना बिराजपुरा गांव की है। जहां गांव में मुख्य सड़क के करीब 209 गज की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जहां रविवार सुबह 15 महिला और 20 गुंडे जमीन पर जेसीबी लेकर कब्जा करने के लिए आए थे। इन लोगों ने जमीन पर जेसीबी चलाई। इस के बाद घरों में मौजूद दूसरे के परिवार की महिलाओं ने इस का विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने पहले खुद के साथ लाई हुई महिलाओं को आगे किया।

फिर पुरुषों ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने इस दौरान जमकर पथराव किया। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों और महिलाओं ने पुलिस कंट्रोल रूम को दर्जनों फोन किए। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को डिटेन किया। पुलिस ने समझाइश कर सड़क पर धरना देकर बैठी महिलाओं को हटाया और जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। कहासुनी के बाद विवाद गहरा गया। मारपीट में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here