श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पिलाई ठंडाई

0
171
20th anniversary of Shri Shyam Seva Sangh Manasarovar

जयपुर। श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति जेपी कॉलोनी सेक्टर- 4 विद्याधर नगर की ओर से पंचम बार ठंडाई वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम आयोजक सतीश जागा ने बताया कि खाटू श्याम जी की आरती की गई। इसके बाद ने सभी राहगीरों को आइसक्रीम, शर्बत, ठंडाई, नींबू पानी पिलाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने भीषण गर्मी में ठंडाई का आनंद लिया। साथ ही बाबा श्याम के जयकारे लगाए। हरि सिंह, पार्षद रूप कंवर, मुकुल सिंह, अनिल सेन, राकेश अग्रवाल, ओम सिंह, राजू मीणा एवं अन्य ने सेवाएं दीं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा:

राशिनुसार करें दान, ग्रह-नक्षत्र रहेंगे मेहरबान

जयपुर। बुधवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। श्रद्धालु मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन करेंगे। मंदिरों में विशेष झांकियों के दर्शन होंगे। इस दिन गंगा और अन्य नदियों में स्नान किया जाता हैं। लेकिन जो लोग गंगा नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पूर्णिमा का व्रत, पूजा-पाठ करने से घर में सुख-शांति आती हैं। पूर्णिमा तिथि 11 जून को दोपहर 01:13 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा का व्रत दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक हैं। श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का शुभ समय सुबह 10:43 से 12:26 तक हैं। पूजा-अर्चना कर जरूरतमंदों को धन, अन्न, कपड़े, जूते-चप्पल, छाता और वस्त्र दान करना चाहिए। प्याऊ में मटके का दान कर सकते है।

राशि के अनुसार करें दान-पुण्य:

मेष राशि: मेष राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए खीर का दान करें। इससे जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

वृषभ राशि: इस दिन वृषभ राशि के लोगों को जरूरतमंद लोगों को दही या घी का दान करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।

मिथुन राशि: व्यापार में नुकसान झेल रहे जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दूध या चावल का दान करें, इससे आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि के जातक मिश्री मिले दूध का दान करें। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: इस दिन आप गुड़ का दान कर सकते हैं। इससे आपकी ग्रह बाधाएं दूर होती हैं।

कन्या राशि: इस दिन कन्या राशि के लोग खीर का दान करें। इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होंगी और आपनी कृपा बरसाती हैं।

तुला राशि: पूर्णिमा पर आप दूध, चावल और घी का दान करें। इससे लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को लाल वस्त्र या लाल रंग की किसी वस्तु का दान करना चाहिए, इससे ग्रह दोष दूर होंगे।

धनु राशि: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दाल का दान करने से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है।

मकर राशि: आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बहते जल में अक्षत प्रवाहित करें। इससे दोषों से मुक्ति और आर्थिक लाभ मिलता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

मीन राशि: आप इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here