जयपुर। मानसरोवर के पत्रकार कॉलोनी रोड पर स्थित आनंद महल में राधा-राधी परिवार के तत्वावधान में श्याम बाबा के भजनों की सुहानी संध्या का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य,आमेर शिला माता मंदिर महंत बनवारी लाल महाराज ने प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर गणेश वंदना से खाटू नरेश का गुणगान किया।
भजन संध्या से पूर्व श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर उन्हे फूल बंगले में विराजमान किया गया। वहीं बाबा पर पुष्प ,इत्र वर्षा की गई। अखंड ज्योत के साथ ही बाबा को माखन मिश्री का भोग अर्पित कर उनके समक्ष छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।
कानपुर की प्रसिद्ध भजन मंडली के शिवम वर्मा, प्रीति सरगम के साथ साथ जयपुर के प्रसिद्ध गायकगारों द्वारा अपनी सुरीली आवाज में भजनों की प्रस्तुति बाबा को प्रसन्न किया, और श्याम भक्तों को झूमने नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
संस्था के सचिव राम टेवानी ने बताया कि राधा रानी परिवार के तत्वावधान में प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। जिसमें करीब दो से ढ़ाई हजार भक्त इस भजन संध्या में शामिल होते है। कार्यक्रम के दौरान ही पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी भक्तों को पंगत प्रसादी परोसी जाती है। इस सुहानी भजन संध्या का समापन देर रात 4 बजे किया गया।




















