July 7, 2025, 12:04 am
spot_imgspot_img

श्री खण्डेलवाल वैश्य महासभा भवन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सात जुलाई से

जयपुर। विश्व मंगलम् सेवा संस्थान एवं श्री राधा कृष्ण भागवत समिति के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 13 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन पुलिस अकादमी रोड शास्त्रीनगर स्थित श्री खण्डेलवाल वैश्य महासभा भवन में किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। प्रख्यात भागवताचार्य पं. मदन मोहन महाराज अपनी मधुर वाणी एवं आध्यात्मिक ज्ञान से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक गिर्राज प्रसाद माणक बोहरा एवं सह-संयोजक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि कथा आयोजन के दौरान संत-महंतों, सांसदों, विधायकों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कथा महोत्सव का शुभारंभ 7 जुलाई को सुबह नौ बजे गुरुद्वारा मोड़ स्थित सीताराम मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। प्रथम दिन भागवत महात्म्य और भीष्म स्तुति होगी।

8 जुलाई को गजेन्द्र मोक्ष, कपिल संवाद, 9 जुलाई को ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, 10 जुलाई को वामन अवतार की कथा के बाद गुरु पूर्णिमा का विशेष पूजन होगा। 11 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 12 जुलाई को गोवर्धन लीला, रास पंचाध्यायी, 13 जुलाई को सुदामा चरित्र के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles