रक्षाबंधन पर्व पर आरआरआर आधारित वेस्ट मैटेरियल से स्वच्छता योद्धाओं ने बनाई राखी

0
72
On the occasion of Raksha Bandhan, Swachhata Warriors made Rakhi from RRR based waste material
On the occasion of Raksha Bandhan, Swachhata Warriors made Rakhi from RRR based waste material

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर स्वच्छता योद्धाओं ने आरआरआर पर आधारित वेस्ट मैटेरियल से पर्यावरण अनुकूल राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रेषित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। वहीं महापौर सौम्या गुर्जर ने प्रधानमंत्री को रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामना संदेश भेजा।

शुभकामना संदेश के जरिये कहा की आरआरआर अभियान से प्रेरित होकर इस वर्ष नगर निगम ग्रेटर द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष आरआरआर पर आधारित राखी तैयार की गई है। इस राखी के माध्यम से न केवल रक्षाबंधन का संदेश बल्कि आपके द्वारा दिये गये सतत विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के मार्गदर्शन को भी आमजन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा की वेस्ट से बेस्ट की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है बल्कि स्वच्छता कर्मियों की सृजनशीलता और मेहनत का सम्मान भी है।

महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने कहा कि इस तरह की पहल समाज को स्वच्छता और पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती है और यह संदेश देती हैं कि वेस्ट मैटेरियल से बेस्ट मटेरियल बनाया जा सकता है।

100 से अधिक महिला स्वच्छता योद्धाओं ने दिखाया हुनर, वेस्ट मैटेरियल से बनाई राखियां

नगर निगम ग्रेटर के आरआरआर सेंटर पर 100 से अधिक महिला स्वच्छता योद्धाओं ने सफाई कार्य होने के बाद कुछ समय निकालकर ट्रिपल आर सेंटर पर आरआरआर वेस्ट मटेरियल से राखियां बनाई। ये राखियां प्लास्टिक के ढकनों, पुराने कपड़ो, धागो, ऊन, बचे हुए सजावटी सामान डिब्बीयों जैसे वेस्ट मैटेरियल से तैयार की जा रही है। महापौर डॉ सौम्या गुर्जर की पहल पर यह नवाचार किया गया। जिसमें लगभग 5000 राखियां बनाई गई। यह राखियां वृक्षो को बांधने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here