कुएं में गिरने से युवती की मौत: सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा

0
184

जयपुर। बगरू थाना इलाके में सोमवार सुबह डेढ सौ फीट कुएं में गिरने से युवती की मौत हो गई। जानकारी में सामने आया कि सोमवार सुबह परिजनों को युवती के कुएं में गिरने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे बाद शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी सुनील गोदारा ने बताया कि बगरू के पीपलियावास गांव की रहने वाली एक लड़की पूजा चौधरी (23) के कुएं में गिरने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। साथ ही सिविल डिफेंस को भी मौके पर बुलाया गया। खेत में बने हुए कुएं की गहराई करीब डेढ़ सौ फीट से अधिक है।

कुएं में करीब चालीस फीट से अधिक पानी भरा हुआ है। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लड़की के शव को बरामद कर उसे बाहर निकाला गया। मृतक पूजा ने दो साल से पढ़ाई छोड़ रखी थी। पीड़ित परिवार से रिपोर्ट लेकर आगे की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here