प्रेमजाल में फंसा कर प्रेमी ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

0
89
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। आमेर थाना इलाके में प्रेमी द्वारा विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला विवाहिता का प्रेमी है। पति को अफेयर का पता चलने पर पत्नी से अलग हो गया। इसके बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। आरोपित ने शादी का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। इस संबंध में पीड़ित विवाहिता ने आरोपित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि आमेर की रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ समय पहले गलता गेट निवासी आरोपित से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपित ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। आरोप है कि आरोपित प्रेमी ने मिलने बुलाया और इसके बाद जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया और इसके बाद से आरोपित शादी का झांसा देकर लगातार उसका देहशोषण करता आ रहा है।

वहीं प्रेमी से अफेयर का पता चलने पर पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। शादी के झांसे में आई विवाहिता आरोपित प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। शादी करने का बहाना करके आरोपित प्रेमी लगातार उसके साथ देह शोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित प्रेमी ने मना कर दिया। धोखे के एहसास होने पर पीडिता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

काम के बहाने बुलाकर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म

गलता गेट थाना इलाके में काम के बहाने बुलाकर एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडिता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार टोंक की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज करवाकया है कि वह पिछले डेढ़ महीने से जयपुर मेंनौकरी कर रही है। नौकरी के दौरान मालिक से उसकी बातचीत होने लगी थी और एक दिन आरोपित बॉस ने काम के बहाने घर पर बुलाकर धमकी देकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here