कॉलेज से घर जाते वक्त दो छात्रों पर जानलेवा हमला

0
58

जयपुर। शिप्रा पथ थाना इलाके में कॉलेज से घर जाते वक्त दो छात्रों पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी -डंडों से हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने दोनो छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद राहगीरों ने बीच-बचाव करवाया। मौका पाकर दोनो छात्रों ने छुपकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान राहगीरों ने अज्ञात हमलावरों का वीड़ियों बनाना शुरु कर दिया। वीड़ियों बनता देख आरोपी आठ -दस बदमाश मौके से फरार हो गए।

थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि टैगौर कॉलेज में पढ़ने वाले भावेश और विनोद कॉलेज खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कॉलेज से थोड़ा सा आगे आठ -10 अज्ञात बदमाश ग्रुप बना कर खड़े थे। जैसे ही भावेश और विनोद कॉलेज से बाहर निकले वैसे ही अज्ञात 8-10 लड़कों ने लाठी,सरिए ,डंडों से उन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। लेकिन राहगीरों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई और लोग वीड़ियों बनाने लगे। इसी दौरान कुछ राहगीरों ने बीच बचाव भी किया। तभी मौका पाकर भावेश और विनोद रोड पर खड़ी बाईको के पीछे जाकर छुप गए।

पहचान छुपाने के लिए बांधा मुंह पर रुमाल

पीड़ित भावेश और विनोद ने पुलिस को बताया कि सभी अज्ञात बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांध रखा था। दोनो छात्रों ने बताया कि उनकी कॉलेज में किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। सभी से वो कुशल व्यवहार रखते है। ऐसे में अज्ञात बदमाशों ने उन पर क्यों हमला किया। ये समझ से पार है। पुलिस ने पीड़ित छात्रों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here