जयपुर सेंट्रल जेल में फिर पकड़े गए मोबाइल, तीन बंदियों पर मुकदमा दर्ज

0
242

जयपुर। सेंट्रल जेल एक बार फिर मोबाइल इस्तेमाल के गढ़ के रूप में सुर्खियों में है। जेल प्रशासन की सख्ती के बावजूद बंदियों द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग रुकने का नाम नहीं ले रहा।

ताजा कार्रवाई में तलाशी अभियान के दौरान जेल अधिकारियों को तीन मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद हुए। पूछताछ में यह मोबाइल बंदी सीताराम प्रजापत से संबंधित पाए गए, जबकि एक मोबाइल बिजली कोठड़ी में पानी की मोटर के पास छिपा हुआ मिला।

इस संबंध में जेल प्रहरी सुलोचना ने इस मामले में लालकोठी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने बंदी सीताराम प्रजापत, रमेश कुमार यादव और धीरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में मोबाइल मिलने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल प्रशासन ने मामले की जांच तेज करने और आंतरिक निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here