पत्नी का गला दबाकर हत्या कर पति ने लगाया फांसी का फंदा

0
174
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। जामडोली थाना इलाके में घरेलू विवाद और शक के चक्कर में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बेटा जब मंदिर से वापस लौटा तो उसके पिता कमरे में पंखे से लटके मिले, जबकि मां की लाश घर में फर्श पर पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।

थानाधिकारी जामडोली प्रहलाद नारायण ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि एक मकान में दो शव हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृतकों का बच्चा मिला, जिसने मकान खोला था। बच्चे ने बताया कि वह गोविंद देव मंदिर में दर्शन के लिए गया था।

घर पर लौटा तो मां फर्श पर और पिता पंखे से लटके मिले। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। पुलिस ने बेटे से मिली रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों के शवों को एसएमएस मुर्दाघर में रखवाया गया।

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान दाउदयाल (51) और बबीता (46) के रूप में हुई है। कॉलोनी के लोगों का भी कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। मौके से पुलिस टीम और एफएसएल को साक्ष्य मिले हैं।

इससे पता चला है कि दाउदयाल ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर खुद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच के लिए घटनास्थल से नमूने लिए हैं। बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here