पटवारी व ई मित्र संचालक चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
132
Patwari and e-Mitra operator arrested while taking bribe of Rs 4,000
Patwari and e-Mitra operator arrested while taking bribe of Rs 4,000

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बीकानेर एसयू टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पटवार मण्डल पांचू तहसील नोखा जिला बीकानेर के राजस्व पटवारी अम्बालाल मीणा और महादेव ई मित्र संचालक राम (दलाल) को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बीकानेर टीम की एसयू को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी पांचू स्थित कृषि भूमि में बिजली के टावर के निचे आई भूमि का मुआवजे की चौथी किस्त पचास हजार रुपये लेने के लिए पांचू पटवारी अम्बालाल मीणा की ओर से रिपोर्ट तैयार कर देने की एवज में चार हजार रुपये रिश्वत की मांगी और यह रिश्वत ई मित्र संचालक राम जाट को देने के लिए कहा गया।

जिस पर एसीबी बीकानेर एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार की ओर से शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए महादेव ई मित्र संचालक श्री राम जाट को चार हजार रुपये की रिश्वत पटवारी अम्बालाल मीणा के लिए लेने पर पकडा और साथ ही पटवारी अम्बालाल मीणा को भी गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here