लुटेरी दुल्हन शादी के पांच महीने बाद नकदी व जेवरात लेकर फरार

0
219

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में महज शादी के पांच महीने बाद शातिर लुटेरी दुल्हन अपने पति को गहरी नींद में सोते छोड़ अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गई। नींद से जागने के बाद पति ने अपनी पत्नी को नदारत पाकर इधर-उधर तलाश की। लेकिन कुछ देर बाद अलमारी खुली देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

हेड़ कॉन्स्टेबल कैलाश चंद ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाले युवक ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी शादी फरवरी- 2025 में जयपुर में रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ने झगड़ा करना शुरु कर दिया और झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लग गई। 13 जुलाई की रात पीड़ित गहरी नींद में था। इसका फायदा उठाते हुए लुटेरी दुल्हन ने अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने व 70 हजार रुपए नकद और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गई।

आरोप है कि उसकी पत्नी की पूर्व में शादी हो चुकी थी। लेकिन ससुराल वालों ने ये बात छुपाते हुए शादी कर दी। जाग होने पर पीड़ित ने अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाशा। लेकिन बाद में अलमारी खुली देख सारा माजरा समझ में आ गया। पीड़ित ने कोर्ट के इस्तेगास के आधार पर अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here