सोडाला श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति का 24 वां वार्षिक उत्सव आज से

0
153

जयपुर। सोडाला श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति द्वारा अपना 24वां वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के अंतर्गत धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 20 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

समिति के अनुसार उत्सव का शुभारंभ 20 दिसंबर को प्रातः 7.15 बजे कलश यात्रा से होगा। यह यात्रा राम मंदिर, 22 गोदाम से रवाना होकर उत्सव स्थल शिव मंदिर, जमुना डेयरी (सोडाला) पहुंचेगी। श्रद्धालु भक्त कलश यात्रा में सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित करेंगे।

उसी दिन 20 दिसंबर को सायं 6.15 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन कलाकार बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहेगा।

21 दिसंबर 2025 को प्रातः 7.15 बजे से श्री श्याम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। विधि विधान से होने वाले यज्ञ में श्रद्धालु आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

उत्सव के समापन पर 21 दिसंबर को सायं 5 बजे से श्री श्याम भंडारा एवं पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

समिति ने शहरवासियों और श्याम भक्तों से इस पावन आयोजन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति से संस्था परिवार को अनुग्रहित करने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here