जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल के निर्देशानुसार तथा सिविल लाइंस भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदु परमार द्वारा मंडल पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रमोद भारद्वाज को सिविल लाइंस भाजपा मंडल का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रमोद भारद्वाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रमोद भारद्वाज पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
सिविल लाइंस भाजपा मंडल के सोशल मीडिया संयोजक बनाए जाने पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के निवासियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।




















