ऑपरेशन अंधकार ने पुलिस ने किया नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर प्रहार

0
55

जयपुर। प्रतापगढ़ जिला पुलिस और विद्युत विभाग ने मिलकर ऑपरेशन अंधकार के तहत नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की कमर तोड़ दी है। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में देवल्दी गांव में की गई इस बड़ी कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। करीब 200 से अधिक अधिकारियों और जवानों की फौज ने जब एक साथ दबिश दी, तो गांव में चल रहे अवैध बिजली और संसाधनों के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ।

एसपी आदित्य ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराधियों के मकानों और फार्महाउसों पर छापेमारी की। इस दौरान बिजली चोरी के 35 वीसीआर भरे गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 23,80,000 रुपये आंकी गई है।

मौके से भारी मात्रा में अवैध विद्युत उपकरण बरामद हुए। टीम ने 27 सिंगल फेज अवैध ट्रांसफार्मर कीमत ₹15.39 लाख और 04 थ्री फेज अवैध ट्रांसफार्मर कीमत ₹3.26 लाख जप्त किए। इसके अलावा 950 मीटर अवैध केबल और 08 पानी की मोटरें भी मौके से जप्त की गईं, जिनका उपयोग अवैध गतिविधियों और सिंचाई के लिए किया जा रहा था।

पुलिस ने केवल संसाधनों पर ही नहीं, बल्कि अपराधियों पर भी शिकंजा कसा। मौके से 10 संदिग्ध व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 126-170 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 04 वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए जिले की शक्ति झोंक दी गई थी। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में एडिशनल एसपी बलवीर सिंह, डीएसपी चंद्रशेखर पालीवाल प्रोबेशनर आरपीएस शक्ति सिंह व राहुल ने कमान संभाली।

ऑपरेशन में अरनोद, हथुनिया, धोलापानी, प्रतापगढ़, देवगढ़ समेत 8 थानों का जाप्ता, क्यूआरटी टीम और महिलाओं की कालिका टीम शामिल रही। वहीं विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियंता मिठ्ठालाल मीणा के साथ 08 एईएन और 100 कर्मचारियों ने तकनीकी मोर्चा संभाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here