घुमंतु,अर्ध घुमंतु विमुक्त समाज के क्षेत्र में कार्य करने के लिए विकास अधिकारी को किया सम्मानित

0
37
Development Officer honored for working in the field of nomadic, semi-nomadic freed society
Development Officer honored for working in the field of nomadic, semi-nomadic freed society

जयपुर। टोडा राय सिंह में घुमंतु,अर्ध घुमंतु, विमुक्त समाज के पंच पटेलों ने राज्य सरकर द्वारा समाज हित में चलाये जा रहे पट्टा तथा प्रमाणन अभियान की सफलता के लिए टोड़ा रायसिंह विकास अधिकारी सतपाल कुमावत को डा भीमराव अंबेडकर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की संयुक्त तस्वीर भेंटं कर सम्मानित किया।

भारत जोड़ो मिशन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार के नेतृत्व में किए गए ईस सम्मान समारोह में स्थानीय पूर्व प्रधान भी शामिल रहे। भारत जोड़ो मिशन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने घुमंतु, अर्ध घुमंतु तथा विमुक्त समाज का भजनलाल सरकर द्वारा चलाये जा रहे घुमंतु राहत कैंपों का लाभ लेते हुए सरकर के कार्यक्रम को सफल करने का आवाहन करते हुए कहा है कि अगर सरकर एक तरफ हमें झोली भरकर देने का कार्य कर रही है तो हमें सरकर के अभियान को सफल करने के लिए हर पंचायत के दरवाजे पर जोरदार दस्तक देनी होगी।

भारत जोड़ो मिशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने सरकर की मानसिकता के विपरित कार्य करने वाले नेताओं को समाज को धोखे में रखने वाला घोषित करते हुए कहा है कि सबसे अधिक जरूरी कागजात एवं एक अदत पट्टे की हैं जो सरकर दे रही हैं। ऐसे में सरकर को बदनाम करने वाले लोग न ही समाज को अंधकार की ओर ले जा रहे हैं इससे समाज का भला नहीं होगा।

हमें दो मुद्दों पर जरुरी दस्तावेज तैयार करवाने वाले और पट्टे देने वाले आदेश की पलना करवाते हुए बाकी मुदों पर संघर्ष करना चाहिये। लेकिन यह कह देना की भजनलाल सरकर ने घुमंतु समाज को कुछ दिया ही नहीं, यह सरासर अन्याय और झूठ हैं। घुमंतु समाज के पंच पटेलों को बाहर निकलकर समाज को दिशा देने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करना चाहिए।

उन्होंने विकास अधिकारी सतपाल कुमावत का तारीफ करते हुऎ कहा की वे मालपुरा में थे तब भी उन्होंने घुमंतु,अर्ध घुमंतु तथा विमुक्त समाज के नागरीकों को सर्वाधिक पट्टे देने एवं उनकी मदद करने का कार्य किया हैं और आज जब वे टोडाराय सिंह में हैं। तब भी वे लगातर इस वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

उनके इस कार्यों को देखते हुए भारत जोड़ो मिशन सोसायटी के पदाधिकारियों तथा घुमंतु,अर्ध घुमंतु एवं विमुभक्त समाज के पंच पटेलों ने निर्णय लिया है की वे टोड़ा राय सिंह में एक-एक घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्पों को पुरा करते हुए इस वर्ग के हित में घोषित आदेशों की अक्षरश: पालना करवायेंगे।

विकास अधिकारी सतपाल कुमावत ने सभी ग्राम पंचायतों में कैंप शुरू कर इस वर्ग के सर्वागींण विकास के कार्य को सूनिश्चित करने का वादा किया और अपने द्वारा किए गए कार्यों की प्रतिलिपि पंच पटेलों को सोंपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here