भगवान से माफी मांगने के बाद चुराई मोटरसाइकिल

0
43

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक शातिर चोर समोसा खाते हुए महज 4 मिनट में बाइक चोरी कर फरार हो गया। शातिर चोर ने बाइक पर हाथ साफ करने से पहले भगवान के हाथ जोड़े और क्षमा याचना करने के बाद बाइक चोरी कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि फागी निवासी हेनी मधानी सांगानेर पिंजरापोल गोशाला के पास एक शोरुम पर सामान खरीदने के लिए आया था। सामान खरीदने के बाद पीड़ित बाहर आया तो बाइक गायब मिली। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें शातिर चोर एक हाथ से समोसा खाते हुए बाइक के पास पहुंचा और लोगों की गतिविधियों को देखने के बाद बाइक का लॉक तोड़ा और लेकर फरार हो गया।

शातिर वाहन चोर ने बाइक स्टार्ट करने से पहले आसमान की ओर देखा और भगवान को याद करने के बाद बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देकर महज 4 मिनट में फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here