हनुमान टेकरी गलता घाटी में भजन-प्रसादी का भव्य आयोजन

0
49
A grand celebration of bhajan-prasad took place at Hanuman Tekri Galta Valley.
A grand celebration of bhajan-prasad took place at Hanuman Tekri Galta Valley.

जयपुर। श्री रामानन्दीय विरक्त वैष्णव समाज सुधार परिषद के तत्वावधान में अनगढ़ वीर हनुमान मंदिर परिसर में भजन एवं प्रसादी वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्री श्री 108 ओंकार दास र्निमोही के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत, सेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान संतो एवं भजनों ने उल्लासपूर्ण वातावरण में भजन-कीर्तन किया, तत्पश्चात सामूहिक भोजन (प्रसादी) का वितरण हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सियाराम दास, जुगल किशोर शरण, कान्हा दास , सुदर्शन दास , नागा संत सेवक दास, बृजमोहन दास , डॉ. रघुपति सिंह यादव, सोहन यादव, बंटी सिंह, सूरज सिंघानिया, राकेश माहेश्वरी, रमेश जी यादव, नीतू सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भक्ति एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजकों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here