22 फरवरी को सिविल लाइंस में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

0
30

जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में 22 फरवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी सिविल लाइंस विधानसभा प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमावत के नेतृत्व में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सम्मेलन का आयोजन ओम शिव गार्डन, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के सामने, नंदपुरी रोड पर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा। इससे पूर्व दोपहर 1 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से रवाना होकर नंदपुरी मार्केट, चंबल पावर हाउस के पीछे, रामनगर और ज्योतिराव सर्किल से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा। दोपहर 2:30 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here