गो हत्या प्रकरण पर सियासत तेज: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शर्मा और विधायक गोपाल शर्मा का किया पुतला दहन

0
46
Congress workers burnt effigies of Chief Minister Sharma and MLA Gopal Sharma.
Congress workers burnt effigies of Chief Minister Sharma and MLA Gopal Sharma.

जयपुर। श्याम नगर थाना क्षेत्र में सामने आए कथित गौ हत्या प्रकरण को लेकर शहर की सियासत गरमा गई है। मामले में पुलिस कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सोडाला क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,कांग्रेस नेता दशरथ सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गौ माता के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि वास्तविक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जयपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता सब देख रही है और गौमाता के नाम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह मुद्दा सदन से लेकर सड़कों तक चर्चा में है और आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here