जयपुर। आद्य जगद्गरू शंकराचार्य ब्रह्मलीन यति सम्राट वरिष्ठ महामण्डलेश्वर शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य, स्वामी प्रकाशनन्द महाराज, स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज शारदा पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में जगद्गुरू पारमार्थिक न्यास, कनखल, हरिद्वार की ईकाई जगद्गुरू आश्रम जयपुर (लालूगिरी की बगीची) में पाटोत्सव के उपलक्ष में रामचरितमानस (रामायण) अखण्ड पारायण एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े चंद्र महेश झालानी ने बताया कि आयोजन के तहत 21 फरवरी, शनिवार को अखण्ड रामायण पाठ का प्रारम्भ प्रातः 8 बजे होगा।
22 फरवरी, रविवार को रामायण पाठ पारायण की पूर्णाहुति प्रातः10 बजे होगी। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे शारदा पीठाधीश्वर अनंत जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेशराश्रम महाराज के आर्शीवचन होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्री जगद्गुरू पारमार्थिक न्यास परिसर राजामल का तालाब, श्री गोविन्द देव जी के मंदिर के पास में भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन में अनेक साधु-संतो और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।




















