गोविंद देवजी मंदिर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज

0
36

जयपुर। पिछले छह माह में परिणय सूत्र में बंधे नव दंपत्तियों के सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ 22 मार्च को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सुबह नौ बजे से देहली वंदन- निशुल्क पंच कुंडीय का आयोजन किया जाएगा।

शनिवार को यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इस आयोजन में कोई भी नव दंपत्ति शामिल हो सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं हैं और न ही कोई सामग्री लाने की आवश्यक्ता है। सुबह नौ बजे तक यज्ञशाला में प्रवेश करने वाले जोड़ों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

मां मंगला गौरी के सोडशोपचार पूजन के बाद गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में विशिष्ट हवन सामग्री से आहुतियां प्रदान की जाएंगी। यज्ञ के बाद नव दंपत्ति ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी मंदिर के गर्भ गृह की देहली पर ढोक देकर सुख-सौभाग्य की कामना करेंगे।

गोविंद देवजी मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी जोड़ो को ठाकुरजी का चित्र, दुपट्टा और गायत्री परिवा की ओर से गृहस्थ जीवन से जुड़ी पुस्तकों का सेट प्रदान किया जाएगा। नए जोड़ों के अलावा अन्य श्रद्धालु भी हवन में शामिल होकर आहुतियां प्रदान कर सकेंगे। यज्ञ 9 से दोहपर 12 बजे तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here