केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘राजस्थान पवेलियन’ का किया दौरा

0
37
Union Minister of Electronics and Information Technology Ashwini Vaishnav visited the 'Rajasthan Pavilion'
Union Minister of Electronics and Information Technology Ashwini Vaishnav visited the 'Rajasthan Pavilion'

जयपुर। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान शनिवार को केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘राजस्थान पवेलियन’ का दौरा किया। इस अवसर पर वैष्णव को राजस्थान सरकार की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में प्रमुख पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के इन नवाचारों में शासन में AI का उपयोग, नागरिक-केंद्रित सेवाओं का डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में AI आधारित प्रयास शामिल हैं।

अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान सरकार के AI-आधारित शासन को आगे बढ़ाने एवं राज्य में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने वाले इन नवाचारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के ये प्रयास भारत की समग्र AI रणनीति के अनुरूप हैं, जो समावेशी, जिम्मेदार और नागरिक-केंद्रित विकास पर आधारित है।

उल्लेखनीय है कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा ‘राजस्थान पवेलियन’ में लगभग 20 स्टॉल्स के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में टेक्नोलॉजी के माध्यम से हो रहे नवाचारों को बखूबी प्रदर्शित किया गया। यह पवेलियन राजस्थान की AI क्षमताओं और डिजिटल गवर्नेंस में प्रगति को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here