25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
33
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। खोरा बीसल थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में एक साल से वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से फरारी के समय सहयोग करने वालों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि वांछित व इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर जानलेवा हमले के आरोप में एक साल से वांछित चल रहे इनामी बदमाश हैप्पी सिंह जोधा उर्फ हर्षवर्धन सिंह उर्फ जयवर्धन सिंह उर्फ जेपी निवासी खोरा बीसल को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा की पुलिस कार्रवाई के दौरान शातिर बदमाश पुलिस को चकमा देकर जंगलों में भाग गया था। पुलिस ने जंगलों में चरवाहों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। इस अभियान में कांस्टेबल शीशराम की अहम भूमिका रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here