20 वी ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल आज से

0
29
20th All India Hanuman Singh Women's Handball from today
20th All India Hanuman Singh Women's Handball from today

जयपुर। युवा मामले एवं खेल तथा उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार व ओलम्पिक रजत पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ गुरुवार की शाम 5 बजे सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित हो रही तीन दिवसीय 20वी ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2025-26 के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल, भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के हेड कोच सचिन चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि लोकप्रिय राज्य कर्मचारी नेता एवं कुशल खेल प्रशासन रहे स्व. हनुमान सिंह की स्मृति में हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ एवं हनुमान सिंह फाउंडेशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मेजबान राजस्थान सहित देश की 10 शीर्ष टीमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नॉर्दर्न रेलवे, बीएसएफ, सीआईएसएफ व एलपीयू-फगवाड़ा भाग ले रही है।

उन्होंने बताया कि सभी टीमों को दो पूल पूल ए:- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सीआईएसएफ, एलपीयू-फगवाड़ा, दिल्ली, पूल बी:बीएसएफ, नॉर्दर्न रेलवे, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में बांटा गया है। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को हनुमान सिंह ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here