भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के निलंबन के विरोध में आरसीए पहुंचे खिलाड़ी

0
38
Players reached the RCA to protest against the suspension of the Bharatpur District Cricket Association.
Players reached the RCA to protest against the suspension of the Bharatpur District Cricket Association.Players reached the RCA to protest against the suspension of the Bharatpur District Cricket Association.

जयपुर। भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के निलंबन के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर, महिला खिलाड़ी और उनके अभिभावक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) अकादमी पहुंचे। सभी ने आरसीए के प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपकर भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण और सुनियोजित बताते हुए निलंबन की कार्रवाई वापस लेने की मांग की।

खिलाड़ियों ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ या उसके सचिव के व्यवहार को लेकर उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं रही। मैदान पर या मैचों के दौरान उनके साथ किसी प्रकार का अनुचित व्यवहार नहीं हुआ। उनका कहना था कि लगाए गए आरोपों से भरतपुर क्रिकेट की छवि धूमिल हो रही है और जिले की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

युवा खिलाड़ियों ने चिंता जताई कि यदि जिला क्रिकेट संघ निलंबित रहता है तो खिलाड़ियों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में टीमों का गठन कैसे होगा और खिलाड़ी किस मंच पर खेल सकेंगे। उन्होंने सचिव को पद से हटाने अथवा जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ की गई कार्रवाई को निरस्त कर क्रिकेट गतिविधियां सुचारु रूप से जारी रखने की मांग की।

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जिला क्रिकेट संघ पर नियंत्रण स्थापित करने और आगामी आरसीए चुनावों में भरतपुर के प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने के उद्देश्य से सचिव के खिलाफ झूठी शिकायतें और एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here