जयपुर पुलिस कमिश्नर ने जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत

0
29
Jaipur Police Commissioner gave relief to the complainants by conducting a public hearing.
Jaipur Police Commissioner gave relief to the complainants by conducting a public hearing.

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शनिवार को शिप्रा पथ थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रथम मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर आदित्य काकडे व संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारी उपस्थित रहे।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस थाना मानसरोवर, शिप्रापथ, मुहाना, नारायण विहार एवं पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया। जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जयपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा एवं सामुदायिक भवन सांगानेर में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here