कचौड़ी की दुकान में भीषण आग: समय रहते बड़ा हादसा टला

0
64
Massive fire at Kachori shop: Major tragedy averted in time
Massive fire at Kachori shop: Major tragedy averted in time

जयपुर। कोतवाली थाना इलाके स्थित फिल्म कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक कचौड़ी और नमकीन की छोटी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखे गैस सिलेंडर और गर्म तेल के कारण आग तेजी से भड़क उठी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन आसपास की दुकानों को तुरंत बंद करा दिया गया।

थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

घटना के समय दुकान मालिक मदनलाल मीणा और कर्मचारी सत्यनारायण दुकान में मौजूद थे। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा तेल व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर एएसआई मनोज मीणा जाब्ते के साथ पहुंचे और दुकान में रखे एक बड़े व एक छोटे सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकलवाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here