पुलिस कमिश्नर शनिवार को विद्याधर नगर थाने पर करेंगे जनसुनवाई

0
34
Police Commissioner to conduct public hearing at Vidyadhar Nagar police station on Saturday
Police Commissioner to conduct public hearing at Vidyadhar Nagar police station on Saturday

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम एवं शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 7 मार्च (शनिवार) को दोपहर 12 से 2 बजे तक विद्याधर नगर थाने पर उपस्थित रह कर जनसुनवाई करेंगे।

इस दौरान शास्त्री नगर सर्किल के शास्त्री नगर,विद्याधर नगर एवं भट्टा बस्ती के थानों के साथ कोतवाली सर्किल के कोतवाली,जालूपूरा,संजय सर्किल एवं नाहरगढ़ पुलिस थाने क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जयपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा,सामुदायिक भवन सांगानेर और शिप्रा पथ में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here