गोविंद देवजी मंदिर में गणगौर पूजन आठ मार्च को

0
27
Gangaur Pujan at Govind Devji Temple on March 8
Gangaur Pujan at Govind Devji Temple on March 8

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार आठ मार्च को सुबह नौ बजे से मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं के अखंड सुख-सौभाग्य की कामना के साथ गणगौर और ईसर का पूजन किया जाएगा। विवाह के बाद पहली बार गणगौर पूजन करने वाली नव विवाहिताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम निशुल्क है। इसमें कोई भी शामिल हो सकते हैं।

कोई भी सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं है। नव विवाहिताओं के अलावा अन्य सुहागिन महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। इस मौके पर निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी होगा। यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार की टोली करेगी। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन महिला टोली करेंगी।

यज्ञ की संपूर्ण व्यवस्था का जिम्मा भी महिलाएं ही संभालेगी। सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए मंगला गौरी का विशेष पूजन किया जाएगा। निर्धारित समय नौ बजे तक यज्ञशाला में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष उपहार प्रदान किया जाएगा। यज्ञ में कोई भी शामिल हो सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here