जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से शुक्रवार की सायं 6.30 बजे से क्लब सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए ‘‘फागोत्सव‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि होली मिलन एवं फागोत्सव में राजस्थान के प्रसि़द्ध कलाकारों द्वारा कृष्ण महारास, फूलों की होली, मयूर नृत्य एवं राजस्थानी गीतों पर लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।




















