प्रेस प्रीमियर लीग में भास्कर डिजिटल ने पहला मैच जीता

0
39

जयपुर। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेस प्रीमियर लीग का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रेस प्रीमियर लीग का पहला मैच भास्कर डिजिटल बनाम समाचार जगत के बीच खेला गया।

क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब सदस्यों के लिए आयोजित लीग में प्रिण्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 8 टीमें भाग ले रही है। शनिवार को भास्कर डिजिटल ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ऑवर में 238 रन बनाएं जबाव में समाचार जगत की टीम 81 रन ही बना सकी। भास्कर डिजिटल ने लीग का पहला मैच जीता।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर लीग के सफल आयोजन के लिए प्रबन्ध कार्यकारिणी को बधाई दी। रविवार को दोपहर 12 बजे फर्स्ट इण्डिया बनाम प्रेस क्लब रॉयल के बीच मैच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here