जयपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 15 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में जैसलमेर, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, दौसा, बारां, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। तबादला सूची में कई उपखंड अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ विश्वविद्यालयों और विकास प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
नरेंद्र पाल सिंह को अतिरिक्त आयुक्त, सीएडी एवं आईजीएनपी, बीकानेर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं एडीएम, जैसलमेर लगाया गया है। अनिल कुमार पूनिया को अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव पद से हटाकर गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
सुरेश चौधर को भू-प्रबंध अधिकारी, टोंक से स्थानांतरित कर जयपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त लगाया गया है। अवि गर्ग को उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, हनुमानगढ़ से स्थानांतरित कर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर का रजिस्ट्रार बनाया गया है।
सुरेंद्र प्रसाद को बसेड़ी, धौलपुर के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर नारायणपुर, कोटपूतली-बहरोड़ का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। सुनील शर्मा को अरनोड, प्रतापगढ़ के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर शासन उप सचिव, सहकारिता विभाग, जयपुर लगाया गया है।
दिनेश शर्मा को नारायणपुर के उपखंड अधिकारी पद से हटाकर उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी, सहरिया विकास परियोजना, शाहाबाद (बारां) नियुक्त किया गया है। रवि कुमार को हनुमानगढ़ के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, करौली लगाया गया है।
शिवराज मीणा को हिंडोली, बूंदी के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर सवाईमाधोपुर का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। कपिल कुमार को सहायक कलेक्टर, सीकर से स्थानांतरित कर उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजसमंद लगाया गया है।
राजेश मीणा को आमेट, राजसमंद के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर मंडावर, दौसा का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। ऋतुराज शर्मा को वैर, भरतपुर के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी, सहरिया विकास परियोजना, किशनगंज (बारां) नियुक्त किया गया है।
बनवारी लाल बैरवा को सहायक कलेक्टर, भादरा, हनुमानगढ़ से स्थानांतरित कर फूलियाकलां, भीलवाड़ा का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। धारा को सहायक कलेक्टर, लक्ष्मणगढ़, अलवर से स्थानांतरित कर प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है।
श्यामसुंदर बेनीवाल को बदनोर, ब्यावर के उपखंड अधिकारी पद से स्थानांतरित कर हनुमानगढ़ का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। तबादला आदेश के जरिए सरकार ने उपखंड स्तर से लेकर राज्यस्तरीय विभागों, विकास प्राधिकरणों और विश्वविद्यालयों तक प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया है।



















