एम्बुलेंस में शव रखकर किया विरोध-प्रदर्शन, एक घंटे लगा जाम

0
161

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित बाबा हरिचंद्र मार्ग पर खराब सड़क को लेकर पार्षद अरविंद मेठी ने अपने समर्थकों के साथ एम्बुलेंस में शव रखकर विरोध-प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। विरोध- प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और खराब सड़क को जल्दी ही दुस्त करवाने का आश्वासन देकर विरोध -प्रदर्शन को खत्म कराया।

वार्ड 101 के पार्षद अरविंद मेठी ने बताया की चंद्रमोहन बटवाड़ा ने पिछले कई महीनों पहले इसके निर्माण कार्य शुरु करवाने के लिए तुड़वा दिया था। लेकिन इसका निर्माण नहीं करवाया। जिसके चलते यहां के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है की बाबा हरिश्चंद्र मार्ग पर रहने वाले अस्थमा के मरीज संदीप शर्मा (41) धूल मिट्टी से मौत हुई है। जिसका जिम्मेदार प्रशासन है।

इंदिरा बाजार में शव रखने कर विरोध -प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम और विरोध प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद आलाअधिकारियों ने खराब सड़क को जल्दी दुस्त करवाने का आश्वासन दिया और प्रदर्शन कारियों से शव को सड़क से हटाने की अपील की। प्रशासन की अपील के बाद दोनो पक्षों में सहमति बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here