जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के जोबनेर थाना इलाके में चलती बाइक से ब्रेकर पर उझलकर गिरी महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जोबनेर स्थित सीएचसी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि चितावा निवासी वकीला बाइक से अपने परिचित के साथ कही जा रहीं थी । तभी जोबनेर-महला राजमार्ग पर आसलपुर स्टैंड के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उझल गई और वकीला का सतुंलन बिगड़ गया। सतुंलन बिगड़े से वकीला सड़क पर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोट आई ।
वकीला ने कुछ ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया और उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

















