निसान मोटर इंडिया ने राजस्थान में बढ़ाया नेटवर्क, जयपुर में नया नमो निसान 3एस आउटलेट खोला

0
49
Nissan Motor India Expands Network in Rajasthan
Nissan Motor India Expands Network in Rajasthan

जयपुर। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने जयपुर में नए एवं अत्याधुनिक नमो निसान 3एस केंद्र के उद्घाटन के साथ राजस्थान में अपना फुटप्रिंट बढ़ाया है। यह कदम भारत के प्रमुख बाजारों में सेल्स एवं सर्विस के अनुभव को सुगम बनाने और अपनी पहुंच बढ़ाने के निसान के मौजूदा प्रयासों के तहत उठाया गया है।

इस केंद्र में 2,100 वर्ग फीट में आधुनिक शोरूम बनाया गया है, जहां 4 कारें डिस्प्ले की जा सकती हैं। साथ ही 3 सर्विस बे के साथ 5,000 वर्ग फीट में सर्विस वर्कशॉप स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी। निसान के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही स्टाफ और सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप एक्सपीरियंस एवं बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘जयपुर में अपने दूसरे 3एस आउटलेट के उद्घाटन के साथ हम राजस्थान में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर खुश हैं। इस क्षेत्र से लगातार मजबूत मांग देखने को मिल रही है और निसान ब्रांड को लेकर यहां व्यापक संभावनाएं हैं।

यह विस्तार देशभर में हमारे नेटवर्क विस्तार के प्रयासों का ही हिस्सा है, जिससे अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचने और उन्हें बेहतरीन ऑनरशिप एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। हाल ही में लॉन्च की गई नई निसान ग्रेवाइट के साथ हम प्रोडक्ट आधारित रिसर्जेंस को गति दे रहे हैं। साथ ही पाइपलाइन में और भी नए मॉडल्स हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार हमारी रणनीति का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।’

नमो निसान के डीलर प्रिंसिपल आदित्य एवं अर्जुन सिंह ने कहा, ‘जयपुर में इस नए आउटलेट की लॉन्चिंग के साथ राजस्थान में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने में निसान मोटर इंडिया का सहयोगी बनना हमारे लिए गर्व की बात है।

यह डीलरशिप ग्राहकों को विश्व स्तरीय रिटेल एवं सर्विस एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसे निसान के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहकों को केंद्र में रखने की रणनीति से मदद मिलेगी। हम जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को सेल्स एवं आफ्टर सेल्स सपोर्ट के उच्च मानकों के साथ सर्विस देने के लिए उत्साहित हैं।’

यह नेटवर्क विस्तार का कदम ऐसे महत्वपूर्ण समय में उठाया गया है, जबकि निसान भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बना रही है। नई निसान मैग्नाइट की लगातार सफलता ने इस विकास की नींव रखी है। अब नई निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग से प्रमुख सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत होगी।

इस विस्तार के साथ निसान डीलरशिप डेवलपमेंट में लगातार निवेश और भारतीय ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने के लक्ष्य के साथ ग्राहकों को केंद्र में रखने की पहल के माध्यम से भारतीय बाजार को लेकर अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here