नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार

0
38

जयपुर। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है है। बताया जा रहा है की वर्ष -2018 में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया था ।

बेटी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद आरोपी घर से 2 लाख रुपए नकद व गहने लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए तीन हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

जयपुर पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया था कि पति से अनबन होने के कारण वो अपनी बेटी के साथ अलग रह रहीं थी। तभी आरोपी से उसकी मुलाकात हुई । आरोपी ने वर्ष -2018 में आरोपी ने नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर देहशोषण किया। बेटी ने आरोपी की उसकी करतूत के बारे में अपनी मां को बताया।

आरोपी को इस बात की भनक लग गई और वो घर से 2 लाख रुपए नकद व गहने चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने वर्ष -2020 में आरोपी पर तीन हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस को आरोपी के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तकनीकी संसाधन के आधार पर आरोपी फैजल अली निवासी अजमेर हाल दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here